फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get quality educational work done according to the academic calendar: DIOS

शैक्षिक पंचाग के अनुसार कराएं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक कार्य : डीआईओएस

Sat, 15 Apr 2023 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Get quality educational work done according to the academic calendar: DIOS
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के संग की बैठक, दिए दिशा निर्देश शामली। डीआईओएस सरदार सिंह ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा कि नए शैक्षिक सत्र में शैक्षिक पंचाग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक कार्य व अन्य शैक्षिक गतिवधियां संपन्न कराएं। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपनी डायरी तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर शनिवार को जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की आयोजित बैठक में डीआईओएस सरदार सिंह ने कहा कि 17 अप्रैल से जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में नियमित निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में रोजाना सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शासन के निर्देशानुसार सभी शिक्षक निर्धारित समय सीमा में शैक्षिक पंचाग के अनुसार शिक्षण कार्य और अन्य शैक्षिक गतिवधियां संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट के होम पेज पर सत्र 2023-24 के लिए कक्षावार, विषयवार शैक्षिक पंचाग दिया गया है। वेबसाइट से इसका प्रिंट निकालकर सभी संबंधित विषयों के शिक्षकों को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही माह में निर्धारित पाठयक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य कराया जाए। डीआईओएस ने कहा कि विद्यालयों के कक्षा कक्षों, फर्नीचर, शौचालय व प्रांगण आदि में साफ-सफाई प्रतिदिन कराई जाए। विद्यालय में स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण तैयार करें और नए विद्यार्थियों के प्रवेश शत-प्रतिशत कराएं। विद्यालयोे में आवगमन पंजिका भी बनाई जाए। इसके साथ ही सभी शिक्षकों की शिक्षक डायरी तैयार की जाएं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि अपने विद्यालयों के निकट के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर शत प्रतिशत छात्र नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर डॉ. अमित मलिक, गीता जैन, डॉ. सीमा वर्मा, अनुराधा राठी और हरेंद्रपाल सिंह आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed