{"_id":"61900d587d87753a314d9d61","slug":"get-quality-disposal-of-public-grievances-promptly-shamli-news-mrt5647212183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों का तत्परता से गुणवत्तापरक करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतों का तत्परता से गुणवत्तापरक करें निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कांधला/कैराना। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने शनिवार को शहर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों और समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण करें। इस दौरान आई चार शिकायतों का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने पूर्व में आई शिकायतों की समीक्षा की और जो शिकायतें गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से निस्तारित नहीं होना पाया गया, उनकी पुन: समीक्षा करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने भूमि विवादों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और लेखपालों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ऐसे मामलों में आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही कराकर संबंधित पक्षों को पाबंद कराने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना हवालात में अधिकारियों को साफ-सफाई संतोषजनक मिली और सीसीटीएनएस कक्ष में जीडी कार्य लेखन और एफआईआर की कार्रवाई नियमित रूप से किया जाना पाया गया। महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की और मौजूद कर्मचारी को अभिलेखों के रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।
कांधला थाने पर समाधान दिवस सात शिकायतें पहुंची,जिनमें दो का निस्तारण टीम भेजकर करा दिया गया। बाकी पांच समस्याओं के लिए राजस्व विभाग व पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।
कैराना कोतवाली में एएसपी ओपी सिंह ने शिकायतें सुनी। इस दौरान अवैध कब्जों, जमीनी विवादों और आपसी झगड़ों से संबंधित 11 शिकायतें आई, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ जितेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा आदि मौजूद रहे।