फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gave triple talaq to married woman over phone when dowry demand was not met

Shamli News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर फोन पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

Sat, 09 Mar 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to married woman over phone when dowry demand was not met
झिंझाना (शामली)। कस्बा निवासी महिला को फोन पर तीन तलाक दे दिया गया। ससुराल पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ पीड़िता के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी सरफराज पुत्र नसीम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बहन शगुफ्ता की शादी पांच वर्ष पूर्व रिजवान पुत्र फिजू निवासी बरनावा जिला बागपत के साथ की थी। बताया कि शगुफ्ता को दहेज की मांग लेकर परेशान किया जा रहा है। उसने दो बेटियों को जन्म दिया तो उसे बेटा पैदा नहीं करने का ताना दिया जाने लगा। आरोप है कि अब पति रिजवान ने फोन पर दहेज में कार तथा 10 लख रुपये नहीं लाने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के भाई ने पति सहित ससुराल पक्ष के 14 लोगों पर षड्यंत्र रचकर फोन पर तीन तलाक देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed