Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gaurav-Saurabh pair became champion

गौरव-सौरभ की जोड़ी बनी चैंपियन

Tue, 31 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gaurav-Saurabh pair became champion
शामली। लायंस क्लब क्राउन की ओर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता की ट्राफी गौरव-सौरभ की जोड़ी ने जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

रविवार गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल लायंस क्लब शामली ओर स्वर्णकार समिति शामली के बीच बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले के तहत खेला गया। जिसके पहले ही मैच में चार बार स्कोर लेवल (ड्यूज) हुआ, बावजूद उसके लायंस क्लब शामली ने 26 - 24 से तीन मुकाबले का पहला मैच जीता। दूसरे मैच में स्वर्णकार समिति के द्वारा लायंस क्लब शामली की टीम को 21-11 से रौंदा गया। लायंस क्लब शामली ने तीसरे मुकाबले में स्वर्णकार समिति को 21-19 पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल लायंस क्लब क्राउन और केमिस्ट एसोसिएशन शामली के बीच खेला गया। जिस के बेस्ट ऑफ थ्री के तीन मुकाबले में से दो मैचों में केमिस्ट एसोसिएशन ने लायंस क्लब क्राउन का हिसाब कर अपना स्थान फाइनल में सुनिश्चित किया। पहले मुकाबले का स्कोर 21-9 रहा, वहीं दूसरा मुकाबला 21-19 से केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा जीता गया। प्रतियोगिता को ज्यादा रोचक बनाने के लिए आयोजकों द्वारा दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के मध्य भी तीसरा सेमीफाइनल कराया गया। तीसरा सेमीफाइनल स्वर्णकार समिति शामली और लायंस क्लब शामली क्राउन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में स्वर्णकार समिति ने लायंस क्लब शामली को 21-17, 21-11 से मात देकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इस प्रकार तीन टीम फाइनल के लिए रवाना हुई। स्वर्णकार समिति, लायंस क्लब शामली और केमिस्ट एसोसिएशन शामली के फाइनल मुकाबले में रोबिन राउंड लीग खेला जाना था, अर्थात तीनों टीमों को एक-एक मैच एक दूसरे से खेलना था।

जिसमें पहला मुकाबला लॉयन क्लब शामली और केमिस्ट एसोसिएशन के बीच हुआ। लायंस क्लब के गौरव और सौरभ ने 21-11 से सामने वाली टीम को मात दी। वही दूसरा मुकाबला केमिस्ट एसोसिएशन और स्वर्णकार समिति के बीच हुआ। केमिस्ट एसोसिएशन ने लायंस क्लब द्वारा स्वर्णकार समिति को भी 21-11 से हरा कर लिया। फाइनल मुकाबले की तीसरी भिड़ंत स्वर्णकार समिति और लायंस क्लब में हुई। लायंस की तरफ से मुकाबला खेल रहे गौरव ओर सौरभ ने प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए 21-17 से मैच अपने नाम किया। इस प्रकार शामली क्राउन द्वारा कराए जा रहे प्रतियोगिता के ऑनर बोर्ड में वर्ष 19-20 के विजेता के रूप में अपना नाम दर्ज किया। विजेता खिलाड़ियों को शामली नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने पुरस्कृत किया। मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली संस्थाओं के अध्यक्ष को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब चिराग वर्मा को गया। अंपायरिंग करने के लिए श्यामलाल, संचित शर्मा, निखिल शर्मा, गौरव गोयल, कमल गोयल को पुरस्कृत किया। जॉन चेयरमैन अनूप तायल ने विजेताओं को बधाई दी। लायंस क्लब क्राउन के अध्यक्ष डॉ. नीलेश वशिष्ठ, आयोजक मंडल की ओर से डॉ. अर्जुन वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed