फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gathwala and Kalkhande Khap's Chaudhary did not go to Delhi

गठवाला और कालखंडे खाप के चौधरी नहीं गए दिल्ली

Fri, 18 Dec 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gathwala and Kalkhande Khap's Chaudhary did not go to Delhi
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे के घर पर मौजूद अधिकारी - फोटो : SHAMLI
शामली। सर्वखाप पंचायत में हुए निर्णय के अनुसार खाप चौधरियों ने दिल्ली का रुख नहीं किया। गठवाला खाप के चौधरी किसी अन्य दिन आंदोलन में शामिल होने के लिए जनसंपर्क करने में लगे रहे। कालखंडे खाप चौधरी भी आंदोलन में शामिल होने नहीं गए। बत्तीसा खाप से जुड़े गांवों से जरूर किसान दिल्ली गए हैं। उधर, भारतीय किसान यूनियन के कई नेता भी दिल्ली सीमा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सोरम में हुई सर्वखाप पंचायत में 17 दिसंबर को दिल्ली सीमा पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया गया था। जनपद की गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक ने बताया कि वह आंदोलन में शामिल होने नहीं गए। गठवाला खाप के गांवों में जनसंपर्क करने में लगे रहे। किसी अन्य दिन आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे ने बताया कि दिल्ली जाना था, लेकिन किसी वजह से जा नहीं पाए। एक-दो दिन बाद आंदोलन में शामिल होंगे। उधर बत्तीसा खाप के गांवों से लोग दिल्ली पहुंचे हैं। खाप चौधरी बाबा सूरजमल के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली पहुंचे देवराज पहलवान ने बताया कि वह आंदोलन स्थल पर पहुंच गए हैं। बत्तीसा खाप के गांवों से किसान बृहस्पतिवार को दिन में दिल्ली के लिए निकले। सब अलग-अलग स्थानों से गए। उधर, भारतीय किसान यूनियन के कुछ पदाधिकारी बृहस्पतिवार को भी दिल्ली सीमा के लिए रवाना हुए। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा, मंडल सचिव पप्पू मालैंडी, बिट्टू शर्मा व अन्य भाकियू नेता गुलजारी वाला मंदिर के पास से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
खाप चौधरियों की निगरानी करते रहे अफसर
शामली। जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर खाप चौधरियों और किसान नेताओं पर निगरानी रखे रहे।
गठवाला खाप से राजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि सुबह सहायक आयुक्त सहकारिता राजवीर सिंह उनके आवास पर आए थे। कुछ देर रुकने के बाद वे चले गए। दोपहर में डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव भी पहुंचे थे। इसके अलावा कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे के आवास पर डीसीओ विजय बहादुर ने पहुंचकर जानकारी ली। किसान नेता राजवीर मुंडेट के गांव मुंडेट स्थित आवास पर सुबह ही जिला गन्ना अधिकारी पहुंच गए थे। बेनीवाल खाप के चौधरी अमित बेनीवाल ने बताया कि वह दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए जाने वाले थे लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रात में ही घर पर नजरबंद कर लिया।

एडीएम अरविंद सिंह, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार अजय कुमार, आदर्शमंडी थाना प्रभारी उनके गोहरनी स्थित आवास पर पहुंचे थे। उधर, गांव पिंडोरा में सहेंद्र सिंह के आवास पर गन्ना समिति सचिव मुकेश राठी पहुंच गए। उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। इसके अलावा ऊन बाईपास तिराहे पर पुलिस बल तैनात रहा जिससे कि किसानों के दिल्ली जाने से रोका जा सके। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के चलते किसानों ने दिल्ली कूच नहीं किया।

बिडौली में तैनात पुलिसकर्मी

बिडौली में तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed