फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gate closed, heavy jam, people in jam

फाटक बंद, भीषण जाम, घंटों तक फंसे खास और आम

Fri, 18 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gate closed, heavy jam, people in jam
फाटक बंद, भीषण जाम, घंटों तक फंसे खास और आम
विज्ञापन

शामली। ओएचई लाइन की चेकिंग के चलते शहर के लोगों को बृहस्पतिवार को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। काफी देर तक रेलवे फाटक बंद होने से शहर में यातायात व्यवस्था चारों ओर से चॉक हो गई।
शामली से टपरी तक रेलवे का विद्युतीकरण कार्य पिछले दिनों पूरा हुआ है। फिलहाल टेस्टिंग का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को ट्रेवल वैगन के जरिये रेलवे स्टेशन के पास में टेस्टिंग का कार्य किया गया। जिसके चलते काफी देर तक रेलवे फाटक बंद रहे। इससे पहले ट्रेन गुजरने के कारण लगे जाम ने भीषण रूप धारण कर लिया। धीमानपुरा फाटक से लेकर एसटी तिराहा और बुढ़ाना बाईपास तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा भिक्की मोड़, शिव चौक, मिल रोड, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड तथा माजरा रोड, बुढ़ाना रोड पर भी वाहनों का जाम रहा। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। करीब चार घंटे जाम के बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

डीएम की गाड़ी और एंबुलेंस भी फंसी
डीएम जसजीत कौर की गाड़ी करीब 12 बजे कलक्ट्रेट की ओर से आ रही थी। जिसमें डीएम भी सवार थीं। जाम में गाड़ी फंसने से उनकी एस्कोर्ट में शामिल पुलिसकर्मियों ने वाहनों को हटवाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद डीएम की गाड़ी जाम से निकली। जाम में एसटी तिराहे की ओर से शहर की ओर आ रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। जिसे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत दिशा से आए वाहन चालक की धुनाई
जाम के दौरान कुछ वाहन चालक गलत दिशा से निकलने का प्रयास करने में लगे थे। जिससे जाम खुलने में दिक्कत आ रही थी। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ऐसे वाहन चालकों को टोका तो उनमें से एक ने अभद्रता कर दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर खबर ली।

शामली से टपरी तक रेल मार्ग विद्युतीकरण का कार्य हाल ही में पूरा हुआ है। ओएचई लाइन की टेस्टिंग के लिए बृहस्पतिवार को ट्रेवल वैगन दिल्ली से आया था। इस दौरान रेलवे फाटक बंद करना पड़ा। यह सामान्य टेस्टिंग है, इसके लिए पहले से कोई सूचना नहीं दी जाती। इकराम अली, स्टेशन अधीक्षक।

शामली धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट लगे भीषण जाम में फंसे वाहन।

शामली धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट लगे भीषण जाम में फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट लगे भीषण जाम में फंसे वाहन।

शामली धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट लगे भीषण जाम में फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट लगे भीषण जाम में फंसे वाहन।

शामली धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट लगे भीषण जाम में फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed