फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gas shortages from kitchens to businesses threaten livelihoods

Shamli News: रसोई से कारोबार तक गैस की किल्लत, रोजी-रोटी पर संकट

Sat, 14 Mar 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gas shortages from kitchens to businesses threaten livelihoods
शामली में भारत गैस एजेंसी गैस बुक करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद
शामली/कांधला/हसनपुर लुहारी/ ऊन/ कैराना/ झिंझाना। पश्चिम एशिया के युद्ध का असर रसोई गैस पर पड़ा तो अब रसोईघर के साथ लोगों का व्यवसाय सिमटने लगा है। सप्लाई में आई कमी के कारण सिलिंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है। विभिन्न कंपनियों का बुकिंग सर्वर भी ठप हो गया है। इससे समस्या जटिल होने लगी है। शुक्रवार को विभिन्न एजेंसियों व गोदामों पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। लोगों को घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर न मिल पाने से खाली हाथ लौटना पड़ा। गांव की बुकिंग 45 दिन करने पर ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन

शामली मंडी के पास स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ता अरविंद ने बताया कि दो दिन से चक्कर काट रहा है, लेकिन गैस नहीं मिली। गांव सिंभालका में नीटू हलवाई ने बताया कि गैस न मिलने से उन्होंने मिट्टी से कोयला भट्ठी तैयार कर ली है। मुख्य मार्ग स्थित ढाबा संचालक अरविंद ने कहा कि वह तीन दिन से कोयले की भट्ठी पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कांधला कस्बे के गैस गोदाम पर शुक्रवार को लोग सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। भीड़ बढ़ने से गोदाम परिसर में काफी देर तक अफरातफरी जैसा माहौल बना रहा। कस्बा निवासी ओवैस मलिक ने बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले गैस सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन इसके बावजूद भी सिलिंडर घर तक नहीं पहुंच सका। जसाला निवासी सतीश कुमार ने बताया कि सुबह समय पर गैस वितरण शुरू नहीं होने उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऊन में बुकिंग का ओटीपी न आने से उपभोक्ता परेशान हो रहे है। ऊन निवासी राजन, बबलू, विकास ने बताया कि ओटीपी नहीं आने के कारण सिलिंडर की बुकिंग नहीं हुई है।रोज लाइन में लगना पड़ रहा है। फिर भी सिलिंडर नहीं मिला है।

कैराना में गैस एजेंसी पर पहुंची साबरा बताया कि जब भी वह ऑनलाइन बुकिंग करते हैं तब उधर से आवाज आती है कि यह नंबर उपयोग में नहीं है। मजबूर होकर वह एजेंसी पर आए हैं लेकिन यहां काफी भीड़ है। सोनू बंसल ने बताया कि 8 मार्च को उसके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज आ गया था, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं आया है। बिट्टू वर्मा ने बताया कि दो दिन से घर में गैस खत्म हो गई है। अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।


गैस की कोई किल्लत नहीं है। यह केवल वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने के लिए किया गया एक प्रशासनिक बदलाव है। जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। - अंकुर यादव, डीएसओ

शामली में भारत गैस एजेंसी गैस बुक करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद

शामली में भारत गैस एजेंसी गैस बुक करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद

शामली में भारत गैस एजेंसी गैस बुक करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद

शामली में भारत गैस एजेंसी गैस बुक करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed