{"_id":"588f84b54f1c1bd97ee7fe83","slug":"gas-agency-par-ho-rahi-wasooli","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी पर हो रही वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी पर हो रही वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। रसोई गैस के निरीक्षण और पाइप के नाम पर 340 रुपये मांगने और न देने पर गैस बुकिंग नहीं करने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। परेशान लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे की एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से गैस बुकिंग कराने के नाम पर 340 रुपये अतिरिक्त मांगे गए। लोगों ने विरोध किया तो संचालक ने गैस देने से मना कर दिया। आरोप है कि एजेंसी संचालक गैस पाइप के नाम पर 140 रुपये, रसोई घर में रखे चूल्हे के निरीक्षण के नाम पर 200 रुपयों की मांग कर रहा है। जबकि आज तक कोई कर्मचारी गैस एजेंसी से किसी भी उपभोक्ता के घर निरीक्षण करने नहीं गया है। हर साल पाइप के नाम पर रुपये वसूले जा रहे हैं। रुपये नहीं देने पर गैस बुक नहीं की जा रही है।
इस संबंध में आपूर्ति विभाग के साथ ही एसडीएम ऊन से शिकायत कि गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टे गैस संचालक ने उनसे अभद्रता की। इदरीश अहमद, डॉक्टर राधेश्याम जैन, बिल्लू शर्मा, तनवीर अहमद, शाहनवाज आदि ने बताया कि एसडीएम ऊन को भी इस अवैध वसूूली की शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब जिलाधिकारी से इस संबंध में शिकायत की गई है। उपभोक्ताओं ने कहा कि यह परेशानी दूर की जाए। यदि ऐसा न हुआ तो आगे की रणनीति तय करनी होगी। इस पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस संबंध में एजेंसी संचालक अजय बंसल से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।