फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Garlic crop wipes away farmers' tears

Shamli News: लहसुन की फसल ने किसानों के आंसू पोछे

Sat, 18 Apr 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 18 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Garlic crop wipes away farmers' tears
जलालाबाद गौशाला मैदान में खुले में सुखाने के लिए डाला लहसुन । संवाद
जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र में सब्जी की खेती व्यापक स्तर पर की जाती है। जिसमे आलू व लहसुन की खेती का रकबा अधिक है। जहां इस बार बंपर पैदावार के बाद आलू के भाव न मिलने से किसानों की कमर तोड़ दी है, वही लहसुन के बढ़ते भाव से किसानों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

कस्बे में लहसुन की बंपर पैदावार और बाजार में मिल रहे अच्छे दामों ने इस बार किसान खुश है। बढ़ते दामों के चलते किसानों ने इस वर्ष लहसुन का रकबा बढ़ाकर 150 से 200 हेक्टेयर कर दिया था। इस बार जहां लहसुन का भाव 80 से 100 प्रति किलो है। वही सुपर शंकर 100 से 130 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। किसानों को उम्मीद है कि भाव जल्द ही 200 रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों ने कस्बे के गोशाला मैदान में, पीठ मैदान, अपने खुले खेतो, मैदानों में लहसुन सुखाने के लिए डाल रखा है। जिसको सुखाकर कटाई, छंटाई के बाद मंडी के लिए बोरियो में पैक कर रहे हैं। खेतों से खोदाई के बाद सुरक्षित भंडारण और सुखाने के लिए किसान इन मैदानों का उपयोग कर रहे हैं। बढ़ते दामों के चलते किसान रात भर जागकर खेतों में अपने फसल की पहरेदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा निवासी किसान सचिन सैनी ने बताया कि उसने 15 बीघा लहसुन की बुवाई की थी, जिसकी अच्छी पैदावार हुई है। खेतों में खोदाई के बाद लहसुन को खुले मैदान में सुखाने के लिए डाला हुआ है। इस बार अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।

नगर पंचायत अध्यक्ष व पेशे से किसान जाहिर मलिक का कहना है कि काफी समय से लहसुन की फसल का भाव उतार चढ़ाव रहता है। गत वर्ष अच्छे दाम मिलने से इस बार 130 बीघा लहसुन लगाया था, जिसकी कटाई, छटाएं चल रही है। इस बार ओर अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।


किसान दर्शन रावडा ने बताया कि उसने 16 बीघा लहसुन की बुवाई की थी, जिसकी पैदावार अच्छी हुई है। फसल को सुखाने के लिए गोशाला मैदान में डाला था जिसकी कटाई के बाद बोरों में भरा जा रहा है। इसे बिक्री के लिए आजादपुर मंडी, करनाल इंद्री मंडी में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed