फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Garbage Plant panic resembled the fire

कूड़ा प्लांट में आग लगने से मची अफरातफरी

Sun, 04 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Garbage Plant panic resembled the fire
कूड़ा प्लांट में आग लगने से मची अफरातफरी
विज्ञापन

शामली। कैराना रोड स्थित कूड़ा प्लांट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। तेज हवा से आग को बढ़ता देख आसपास के लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर के कैराना रोड पर नगरपालिका का कूड़ा प्लांट है। शनिवार की दोपहर कूड़ा प्लांट में आग लग गई। राहगीरों ने धुआं उठता देखकर नगर पालिका को सूचना दी। नगर पालिका अधिकारियों की सूचना पर फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरे कूड़ा प्लांट में फैल गई थी। फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कूडे़ से निकले धुएं के कारण वहां से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि आग प्लांट से बाहर नहीं फैली। प्लांट में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी के सिगरेट या बीड़ी की चिंगारी डाल देने से आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed