{"_id":"6491b5658c0ac91e1d0e0206","slug":"gangster-action-on-five-people-including-woman-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4658-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
-महिला ने अपने चार साथियों संग बंधन बैंक कर्मचारी से की थी लूट की वारदात
कांधला। बैंक कर्मचारी के साथ लूट के मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
दस मार्च को नाला नहर की पटरी पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 60000 रुपये नकद व मोबाइल फोन, बैग छीन ले गए थे। पुलिस ने 14 मार्च को घटना के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान आरोपियों ने बताया था कि माइक्रोफाइनेंस एजेंट फारुख करीब एक वर्ष से ग्राम नाला में किश्त लेने आता था। वह गांव निवासी आयशा के घर बैठता था। आयशा ही ग्राम की महिलाओं को जोड़कर लोन दिलवाने का काम करती थी। हर माह मासिक किश्त 10 तारीख को फारुख लेने आता था। वाजिद व आयशा ने प्लान बनाया था कि 10 मार्च को इस बार जब फारुख गांव में आएगा तो वापस लौटते समय उसे नहर पटरी पर लूट लेंगे। इसमें आयशा ने अपने देवर साबिर को भी शामिल कर लिया था। वाजिद ने बताया कि इस काम के लिए उसने नदीम व मुस्तफा निवासी ग्राम मलकपुर को भी शामिल किया था। मुस्तफा, नदीम व वाजिद बाइक लेकर नहर के किनारे खेतों पर जाने वाले रजवाहे पर खड़े थे। फारुख के नाला गांव से एक किमी दूर नहर पटरी पर पहुंचते ही फारुख को रोक लिया था। तमंचे से आतंकित कर उससे बैग छीन लिया। बैग लेकर मुस्तफा व नदीम बागपत के ककड़ीपुर की तरफ चले गए थे। वाजिद ईख के खेत में होकर वापस गांव आ गया था। पुलिस ने इस दौरान एक तमंचा दो कारतूस, 4 मोबाइल फोन, थंब स्कैनर, वादी का आधार कार्ड, चार्जर, बैग, छह बैंक पासबुक बरामद की थीं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।