{"_id":"66999bc44396a918cf0823d4","slug":"ganga-water-will-soon-be-available-from-34-post-offices-of-shamli-and-baghpat-shamli-news-c-26-1-sal1002-124727-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली और बागपत के 34 डाकघरों से जल्द मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली और बागपत के 34 डाकघरों से जल्द मिलेगा गंगाजल
Fri, 19 Jul 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
शामली। जो श्रद्धालु गंगोत्री, हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं, उनके लिए डाकघर में गंगाजल की व्यवस्था कराई गई है। बागपत मंडल के डाक अधीक्षक के निर्देश पर बागपत और शामली के 34 डाकघरों में जल्द गंगोत्री का गंगाजल मिल सकेगा। गंगाजल मंगाने के लिए डाक अधीक्षक ने 500 बोतल की मांग की है। दो दिन के अंदर डाकघरों में गंगाजल पहुंच जाएगा।
मंडल अधीक्षक ने डाक विभाग के अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान डाकघर बड़ौत और शामली में गंगाजल का स्टॉक रखवाया जाएगा। डाक विभाग के बागपत मंडल अधीक्षक बीएल मीना ने बताया कि शामली के 13 और बागपत के 21 डाकघरों में गंगाजल मिलेगा। कोई भी श्रद्धालु 30 रुपये में 200 एमएल की शीशी खरीद सकता है।
शामली जिले के इन डाकघरों में मिलेगा गंगाजल
एलम, कांधला, कैराना, झिंझाना, ऊन, थानाभवन, जलालाबाद, बाबरी, शामली के मुख्य डाकघर, शामली मंडी, गन्ना समिति शामली, बड़ा बाजार शामली, काका नगर शामली ।
बागपत के इन डाकघरों में मिलेगा गंगाजल
बागपत के मुख्य डाकघर, छपरौली, बड़ौत, बागपत, बिनौली, खेकड़ा, बालैनी, ढि कौली, किशनपुर बराल, दोघट, टीकरी, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, नेहरु रोड बड़ौत, नई मंडी बड़ौत समेत 21 डाकघरों में गंगाजल मिलेगा।
विज्ञापन
अलग से टीमें की गई है गठित
डाक विभाग के बागपत मंडल अधीक्षक ने बताया कि सभी डाकघरों में गंगोत्री से मंगवाए गंगाजल की बिक्री के लिए अलग से टीमों को लगाया गया है। काउंटर पर कर्मचारियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। लखनऊ से आते ही गंगाजल की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।