फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ganga Dashahara: Due to the faith set by devotees

गंगा दशहरा ः श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 23 Jun 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sat, 23 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dashahara: Due to the faith set by devotees
Ganga Dashahara - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। गंगा दशहरा के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे से ही यमुना तट पर हरियाणा और यूपी के श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस बार यमुना में पानी होने के कारण श्रद्धालु भी काफी खुश नजर आए। इस बार भक्तों को हर बार की तरह पानी नहीं होने के कारण निराश नहीं होना पड़ा। सरकार को सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्था करना चाहिए। इससे लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कैराना में यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार और बच्चों की सलामती के लिए मन्नतें मांगी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दान दक्षिणा और वस्त्र दिया। इस दौरान यमुना किनारे प्रसाद व खेल खिलौनों की दुकानें लगी थी।
विज्ञापन


दुकानों में श्रद्धालुओं और बच्चों ने अपने मनपसंद सामानों की खरीदारी की। अधिक खरीदारी होने के कारण दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।  बता दें कि पिछले कई माह से यमुना में पानी नहीं होने के कारण स्नान पर्व पर श्रद्धालु निराश होकर लौट जाते थे। हालांकि एक पखवाड़ा पूर्व यमुना में साफ पानी आने के कारण इस बार गंगा दशहरा स्नान पर श्रद्धालुओं में एक विशेष खुशी देखी गई। गंगा दशहरे में यमुना में स्नान कर मन की मुरादें पूरी हो गई। भक्तों ने यह भी कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाए र्रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। स्वच्छता अभियान में तन-मन धन से सहयोग कर लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शामली में दशहरा के अवसर पर शहर में मीठे जल के प्याऊ लगे। जिसमें मां शाकंभरी देवी सेवा दल ने शहर के सुभाष चौक पर लगाया। वहीं अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन पार्क पर, विश्वकर्मा समाज द्वारा भैसवाल रोड पर व गांव सिंभालका के ग्रामीणों ने मेरठ करनाल रोड पर लोगों शीतल जल पिलाया। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर भी मीठे जल के प्याऊ लगाए गए। मौके पर नंद किशोर, राहुल, नवीन बंसल, अजय गोयल, विनोद शर्मा, साजन गर्ग, राजेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed