{"_id":"596d04054f1c1b7f458b466b","slug":"fury-in-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल में जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल में पहुंचकर हंगामा कर दिया। शुगर मिल कर्मियों को बाहर निकाला, तो कहासुनी हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए।
पिछले दिनों जिला गन्ना अधिकारी ने शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ नोटिस जारी किया था, जिसके चलते एक दिन पूर्व ही शुगर मिल ने 22.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया। अब भी शुगर मिल पर करीब 97 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। उधर, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भाकियू कार्यकर्ता शामली शुगर मिल में पहुंचे। उन्होंने शुगर मिल कर्मियों को कमरों से बाहर निकालना शुरू कर दिया।
कुछ कर्मियों ने विरोध किया, तो कहासुनी भी हो गई, जिससे हंगामा हो गया। इसकी सूचना पर अतिरिक्त महाप्रबंधक नरेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
इसके बाद शुगर मिल कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए। रात करीब नौ बजे धरना समाप्त हो गया। आज मिल अधिकारियों के साथ भुगतान के संबंध में वार्ता होगी। इस दौरान भाकियू नेता कुलदीप पंवार, विनोद निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, शहजाद, ईश्वर फौजी, उदयवीर सिंह और विपुल निर्वाल आदि मौजूद रहे।
किसानों का कहना था कि समस्त बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए या फिर भुगतान करने के संबंध में स्पष्ट समय निर्धारित किया जाए। यदि मिल प्रबंधन उनकी मांग पूरी नहीं करता है, तो आंदोलन चलता रहेगा।
उधर, इस मामले के बारे में शामली शुगर मिल के अतिरिक्त महाप्रबंधक नरेश कुमार का कहना है कि एक दिन पूर्व ही शुगर मिल ने करीब 22 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान किया है। कांवड यात्रा के चलते चीनी भी बिक्री नहीं हो पा रही है। किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किया जाएगा।