फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fury due to spread of dirt near Ravidas temple

रविदास मंदिर के पास गंदगी फैलने से रोष

Thu, 14 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fury due to spread of dirt near Ravidas temple
रविदास मंदिर के पास गंदगी फैलने से रोष
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला रैदासपुरी में रविदास मंदिर के पास गंदगी को देखकर वहां के महंत योगी बाबा कमलनाथ और क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। मंदिर के पास काटे जा रहे प्लाटों के लिए भी जबरन रास्ता बनाने का भी उन्होंने विरोध किया।
रैदासपुरी में रविदास मंदिर के रास्ते पर बड़ी-बड़ी झाड़ी हो गईं हैं। आरोप है कि आसपास के लोग कूड़ा डालकर गंदगी फैला रहे हैं। इस बात को लेकर वार्ड सभासद राजेश देवी और नगर पंचायत में मंदिर के महंत और मोहल्ले के लोगों ने शिकायत भी की थी। मंदिर के महंत योगी बाबा कमलनाथ ने बताया मंदिर के रास्ते पर दोनों तरफ झाड़ियां उग आईं हैं। यहां कूड़ा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को योगी बाबा कमलनाथ के नेतृत्व में मंदिर के मुख्य रास्ते पर लगे गंदगी के अंबार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सतपाल कुमार, धीरज कुमार, डॉ. रवि कुमार, सुरेश कुमार, सोनू, अनिल, राजेश, धर्मवीर, हरबीर आदि ने बताया कि रविदास मंदिर के पास दूसरे वर्ग के लोग प्लाटिंग कर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविदास मंदिर के पास लगी गंदगी को सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed