फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Funds expected to be released for construction of two roads

दो सड़को की वित्तीय स्वीकृति और धनराशि अवमुक्त होने की उम्मीदें जगी

Mon, 23 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Funds expected to be released for construction of two roads
दो सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि जारी होने की उम्मीद
विज्ञापन

शामली। जिले की बिड़ौली- चौसाना और बाबरी- हिरनवाड़ा- भंदौड़ा सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन से जल्द ही धनराशि अवमुक्त होने वाली है। दोनों सड़कों की धनराशि अवमुक्त कराने के लिए वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन में पत्रावली गई हुई है।

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी की संस्तुति पर जिले की बिड़ौली- चौसाना मार्ग के निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग 6.60 किमी लंबाई का सात करोड़ 37 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज चुका है। लखनऊ मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग से इस सड़क के लिए धन आवंटित करने के लिए वित्तीय विभाग में पत्रावली जा चुकी है। इसी प्रकार जिले के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की जिले की 4.50 किमी लंबाई की बाबरी- हिरनवाड़ा, भंदौड़ा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 4 करोड़ 75 लाख रुपये का इस्टीमेट प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के मंत्री सुरेश राणा की संस्तुति पर शासन को इस्टीमेट भेजा गया है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले की बिड़ौली- चौसाना मार्ग, बाबरी- हिरनवाड़ा, भंदौड़ा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से जल्द ही प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो सकती है। शासन से वित्तीय स्वीकृति के लिए धनराशि का बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री के पास धनराशि के लिए बजट अवमुक्त के लिए पत्रावली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed