फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fuljhari was being made on canceled license, warning

निरस्त लाइसेंस पर बनाई जा रही थी फुलझड़ी, चेतावनी

Tue, 20 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fuljhari was being made on canceled license, warning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। एसडीएम विशु राजा, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर और सीएफओ दीपक शर्मा ने सोमवार को नगर के फुलझड़ी व पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक फैक्टरी में निरस्त लाइसेंस पर फुलझड़ी बनती मिली तो अधिकारियों ने संचालक को कार्रवाई की चेतावनी दी।

अधिकारियों की टीम पे नगर के नोजल मार्ग पर स्थित पटाखा फैक्टरी का निरीक्षण किया। यहां पर कागजात की जांच की गई, जो पूरे पाए गए। अधिकारियों ने फैक्टरी संचालक को साफ-सफाई अग्निशमन यंत्रों के उचित प्रबंध के निर्देश दिए। इसके बाद ऊन मार्ग पर स्थित पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। यहां पर फैक्ट्री के संचालन के लिए लाइसेंस नहीं मिला। फैक्टरी में कोई सामान बनता हुआ भी नहीं मिला। इसके बाद अधिकारी नगर के थाना भवन जलालाबाद मार्ग पर स्थित पटाखा फैक्टरी पर पहुंचे। जहां पर मौके पर फुलझड़ी आदि सामान बनता हुआ मिला। कागजात दिखाने के लिए कहने पर मौके पर मौजूद फैक्टरी संचालक ने बताया कि गत वर्ष फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था जो अभी तक नहीं बन सका है। अधिकारियों ने संचालक को बिना लाइसेंस फैक्टरी चलाने पर हड़काते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed