फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FSDA will now certify government and non-government kitchens

Shamli News: एफएसडीए अब सरकारी और गैर सरकारी रसोई करेगा प्रमाणित

Sun, 26 Mar 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
FSDA will now certify government and non-government kitchens
- जांच के बाद दिया जाएगा ईट राइट कैंपस का प्रमाण पत्र, लोगों की सेहत को देखते हुए उठाया कदम
विज्ञापन

- फूड प्वाइजनिंग के भी बढ़ रहे मामले, जांच में सैंपल फेल होने पर होगी संचालक के खिलाफ कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) सरकारी और गैर कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) की जांच करके उन्हें ईंट राइट कैंपस का प्रमाणपत्र जारी करेगा। योजना में वह सभी कारखाने भी शामिल होंगे जहां कर्मचारियों के भोजन व जलपान के लिए मेस, कैंटीन आदि संचालित है। यदि किसी भी जगह सैंपल फेल होता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
एफएसडीए को आयुक्त ने ऐसे सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कारखानों और निजी उपक्रमों के किचन, जलपान गृहों की गुणवत्ता प्रमाणित करने के निर्देश दिए हैं। जहां बड़े समूह के लिए भोजन और जलपान तैयार किया जाता है। एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि कई बार शिकायत आती है कि उनको घटिया खाना दिया जा रहा है और यह खाना खाकर वह बीमार हो जाते है। कई जगह फूड प्वाइजनिंग की भी घटना सामने आती है। इन्हें रोकने के लिए विभाग के आयुक्त ने इन सभी स्थानों की जांच करने के लिए आदेश दिए है।
विज्ञापन

स्कूलाें में बनने वाला मिड-डे मील, राजकीय, कस्तूरबा स्कूलों में भी खाने की जांच होगी। वहीं मंदिरों के आसपास खुलने वाली कैंटीन से भी सैंपल लिया जाएगा। जांच में सामग्री सही मिलने पर ईट राइट कैंपस का प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। यदि किसी भी स्थान पर जांच में सैंपल फेल होता है तो उस पर विभागीय धाराओं में जुर्माना लगाकर कार्रवाई अमल में लगाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षकों को जांच करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed