फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Frozen silt in the drain, grass has grown, waiting for cleaning

नाले में जमी सिल्ट, उग रही घास, सफाई का अभी इंतजार

Fri, 19 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Frozen silt in the drain, grass has grown, waiting for cleaning
झिंझाना उन रोड पर नाले में फैली गंदगी - फोटो : SHAMLI
झिंझाना। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक कस्बे के मुख्य नाले की सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। कस्बे के ऊन रोड से जाने वाले मुख्य नाले में सिल्ट जमी हुई है और घास उगी हुई है। बरसात में हर साल इस नाले के आसपास के मोहल्ले में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार फिर नाले की सफाई न होने के कारण लोगों में जलभराव को लेकर चिंता हो रही है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा न नाले की सफाई शुरू कराई गई है और न ही जलभराव की समस्या का समाधान निकाला है। नाले की सफाई न होने से कस्बे के मोहल्ला सीतापुरी, माजरा, सैदमीर, ताड़वाला आदि में हर साल लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

ये बोले लोग
ऊन रोड का कस्बे का मुख्य नाला है। इसकी सफाई न होने से यह गंदगी से भरा हुआ है। नाले की समुचित सफाई न होने से बरसात में जलभराव की समस्या बनती है। नाला ओवरफ्लो होने से सड़कों पर पानी भरा रहता है। इसके साथ ही नाले में गंदगी के चलते मच्छरों की भरमार पानी में बदबू होने से परेशानी बनी रहती है। - रजत चौधरी।
विज्ञापन

बरसात में नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या बन जाती है। बारिश शुरू होने वाली है, लेकिन अभी तक नाले की सफाई का काम शुरू नहीं हुआ। नाले में घास उगी हुई है और सिल्ट जमी हुई है। इसमें मच्छर भी पनप रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हुआ। - अनुज चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले की साफ सफाई कभी कभी नगर पंचायत कर्मी कर जाते हैं, वह भी मात्र औपचारिकता निभाते हैं। बरसात से पहले नाले की सफाई होनी चाहिए, लेकिन अभी तक सफाई का काम शुरू नहीं हुआ। नाले की सफाई नहीं हुई तो जलभराव की समस्या का फिर सामना करना पड़ेगा। - रविंद्र कुमार।
बरसात के सीजन में नाला ओवरफ्लो हो जाता है, जिस कारण गंदा पानी सड़क और मोहल्ले में जमा हो जाता है। पानी में मच्छर पैदा होते हैं, जिससे परेशानी होती है। जलभराव की समस्या का आज तक स्थाई समाधान नहीं हुआ। नगर पंचायत में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। - प्रवीण कुमार।

कोट
यह नाला सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है, लेकिन कस्बे से लगा होने के कारण समय-समय पर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को लगाकर इसकी सफाई कराई जा रही है। शासन से नाला सफाई का कोई बजट नहीं मिल रहा है। पिछले साल भी सिंचाई विभाग से एनओसी लेने के बाद नाले की सफाई नगर पंचायत के खर्चे पर कराई गई थी। बारिश से पहले ही नाले की सफाई का कार्य कराया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed