{"_id":"61e1cddc3b0046049c6bde5b","slug":"frost-increased-chills-suffering-due-to-winter-shamli-news-mrt573445357","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाले ने बढ़ाई ठिठुरन, सर्दी से हाल-बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाले ने बढ़ाई ठिठुरन, सर्दी से हाल-बेहाल
विज्ञापन
शामली भैंसवाल रोड पर छाया कोहरा।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाले ने बढ़ाई ठिठुरन, सर्दी से हाल-बेहाल
शामली। बारिश के बाद अब पाले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण सर्दी में सुबह के समय आकाश में कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दिन में धूप नहीं निकली। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सप्ताह में भी ठंड से निजात नहीं मिलने की उम्मीद नहीं है।
पिछले दिनों कई दिन की बारिश के बाद सर्दी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिन निकलते ही आकाश में घना कोहरा छा गया। दोपहर बाद कोहरा छंट गया। दोपहर से लेकर शाम तक आकाश में बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर रहा। रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही ने बताया कि अगले दो दिन मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी रहेगी। आगामी 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने से मौसम में ठंडक बरकार रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।