फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Friends drown in Yamuna, three get out

शामली: यमुना में नहाते दो दोस्त डूबे, तीन सकुशल बाहर निकले, पल-पल की जानकारी लेते रहे गन्ना मंत्री सुरेश राणा

Wed, 15 Jul 2020 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Friends drown in Yamuna, three get out
शामली: चौसाना बिडौली युमना नदी में डुबे युवको की तालाश करते ग्रामीण व पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
उत्तर प्रदेश के शामली में चैसाना थानाक्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्त तेज बहाव में बह गए। तीन तो किसी तरह बाहर निकल गए, लेकिन दो युवक लापता हैं। युवकों के डूबने की सूचना पर परिजन और ग्रामीणों के साथ एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंच गए। यमुना में गोताखोरों की मदद से डूूबे युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को झिंझाना क्षेत्र के गांव नौनांगली निवासी आशु, जयंत, विशांत, अंकित और अंकुर दो बाइक पर सवार होकर बिडौली के निकट यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचे। सभी की उम्र 20 साल के आसपास बताई गई है और सभी आपस में दोस्त हैं।
विज्ञापन


पांचों दोस्त बाइक को किनारे खड़ी कर नहाने के लिए यमुना में चले गए। यमुना के गहरे पानी में पांचों युवक डूबने लगे तो उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की। इस दौरान आशु और जयंत बाहर नहीं निकल सके। बाकी तीनों दोस्त बाहर निकल गए। वे दोनों दोस्तों को पानी में डूबते देख पहले तो वह घबरा गए और कुछ देर बाद करीब तीन बजे उन्होंने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम ऊन मणि अरोरा, तहसीलदार राजकुमार भारती और झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और ग्रामीणों ने यमुना में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू की।

कई घंटे की तलाश के बाद भी यमुना में डूबे युवकों का पता नहीं चल सका। देर शाम तक पीएसी के स्टीमर से युवकों की तलाश की जा रही थी। एसडीएम मणि अरोरा का कहना है कि यमुना में डूबे युवकों की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं और स्टीमर भी लगा है। युवकों की तलाश की जा रही है।

25 किमी दूर यमुना में नहाने पहुंचे
यमुना में डूबे युवकों के दोस्तों ने बताया कि उनकी पहले से यमुना में नहाने की कोई योजना नहीं थी। इससे पहलेे यमुना में वे नहाने के लिए नहीं आए थे। उनका कहना है कि वे सभी हमउम्र दोस्त होने के कारण बातों ही बातों में गर्मी से राहत पाने के लिए करीब 25 किलोमीटर दूर यमुना में नहाने का मन बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर से बाइक ली और सीधे यमुना पर पहुंचे। उनका कहना है कि वे सिर्फ नहाने के लिए आए थे। उन्हें नहीं पता था कि यमुना में उनके दो दोस्त इस तरह पानी में डूब जाएंगे।

इकलौते पुत्र हैं दोनों दोस्त
यमुना में डूबे आशू और जयंत दोनों के पिता किसान हैं और दोनों अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आशु के दो बड़ी बहन शादीशुदा हैं जबकि जयंत की एक छोटी बहन है। दोनों युवकों के यमुना में डूबने के बाद से परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है।

पल-पल की जानकारी लेते रहे गन्ना मंत्री सुरेश राणा
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने हादसे पर जनपद की जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसडीएम ऊन सहित सभी अधिकारियों से बात कर त्वरित सहयोग करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed