फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Friend murdered property dealer

.. दोस्त ने ही की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Friend murdered property dealer
कैराना कोतवाली में मुरसलीन हत्याकांड का खुलासा करते एसपी विनित जायसवाल व साथ में हत्यारोपी - फोटो : SHAMLI
दोस्त ने ही की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
विज्ञापन

कैराना। कैराना के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या उसके दोस्त ने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से मृतक की कार की चाभी, मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह बराला के पास आई 20 कार में मोहल्ला आलकला निवासी मुरसलीन का शव मिला था। पुलिस ने 36 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मृतक के बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में टपराना निवासी आजम पर शक जताया था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर टपराना निवासी आजम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आजम ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। वारदात वाले दिन 14 सितंबर की शाम उसने मुरसलीन को दावत देने के बहाने फोन करके बुलाया था। दोनों मुरसलीन की आई-20 कार से झिंझाना के गाड़ी वाला चैराहे पर पहुंचे। वहां आजम ने अपने दोस्त टपराना निवासी दानिश को भी बुला लिया। वहीं से शराब, गिलास, सोडा व चिकन खरीदा। मुरसलीन व दानिश ने गाड़ी के अंदर ही शराब पी जबकि आजम शराब नहीं पीता। इस दौरान दानिश ने मुरसलीन की शराब में नशे की गोलियां मिला दी। मुरसलीन के पूरी तरह नशे में होने के बाद दोनों गाड़ी लेकर बराला के जंगल में पहुंचे तथा वहां मुरसलीन की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वे गाड़ी की चाभी व मृतक के दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दानिश को बृहस्पतिवार सुबह गाड़ी वाला चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। आजम के पास से मुरसलीन की कार की चाभी व दो मोबाइल बरामद हुए। बाद में आजम की निशानदेही पर बराला के जंगल से हत्या मेें प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया गया। पत्रकार वार्ता में शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा व पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

मुरसलीन पर लगाया ढाई लाख की नगदी और जेवर हड़पने का आरोप
कैराना। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आजम पहले मुरसलीन की गाड़ी चलाता था तथा दोनों में अच्छी दोस्ती थी। आजम ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले टपराना निवासी एक युवक ने उससे रुपये लेकर दुबई में होटल में काम करने के लिए भेजा था, लेकिन वहां होटल में काम नहीं मिला। उसने दुबई में 13 महीने काम करके कुछ नकदी व सोने के जेवर जमा किए थे। 11 माह पहले वह भारत लौटा तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मुरसलीन उसको मिला तथा बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके एक लाख पांच हजार रुपये नकद व डेढ़ लाख के जेवर हड़प लिए। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सहारनपुर से बरामद किया था, जिसके बाद से वह मुरसलीन से रंजिस रखने लगा था। बाद में उसने मुरसलीन से फिर से दोस्ती की तथा दावत के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने को गाड़ी में डाली चूडियां
कैराना। एसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम को गाड़ी के अंदर चूड़ियां व शक्तिवर्धक दवाई मिली थीं। आजम ने बताया कि यह सब उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए किया था। तीनों गाड़ी लेकर तेल भरवाने पेट्रोल पंप गए थे जहां सीसीटीवी फुटेज में भी उनकी पहचान हुई।

11 माह से देख रहा था हत्या का सपना
कैराना। जब हत्यारोपी आजम से पूछा गया कि उसने हत्या जैसा जघन्य अपराध किया, क्या इसका पछतावा नहीं हो रहा तो उसने हंसते हुए कहा कि 11 महीने से रोज मुरसलीन की हत्या का सपना देख रहा था। उसकी हत्या कर उसे सुकून मिला है। मुरसलीन ने उसके साथ धोखा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed