Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fridge and chair missing from district hospital, chaos ensues

Shamli News: जिला अस्पताल से फ्रिज और कुर्सी गुम, अफरा-तफरी मची

Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fridge and chair missing from district hospital, chaos ensues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष से बड़ा फ्रिज और घूमने वाली बड़ी कुर्सी गुम हो गई। उनके स्थान पर पुराना छोटा फ्रिज और सामान्य कुर्सी रख दी गई। इसका खुलासा होने पर अस्पताल में अफरा-तफरी मची है। खास बात ये है कि फ्रिज गुम कब हुआ, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। सीएमएस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष नंबर 19 में बड़ा फ्रिज और घूमने वाली कुर्सी आवंटित की गई थी। इस फ्रिज में दो से सात डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखे जाने वाले इंजेक्शन व दवाएं रखी जातीं हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे चीफ फार्मासिस्ट फ्रिज से इंजेक्शन लेने गए तो आवंटित नए बड़े फ्रिज के स्थान पर पुराना छोटा फ्रिज रखा हुआ मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्ष से घूमने वाली बड़ी कुर्सी भी गुम मिली। उसके स्थान पर सामान्य कुर्सी रखी हुई थी। उन्होंने इसकी जानकारी सीएमएम डॉ. किशोर कुमार आहुजा को दी। सीएमएस ने अस्पताल के स्टाफ से इस बारे में जानकारी की, लेकिन कोई इसके बारे में जानकारी नहीं दे सका। सीएमएस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बड़ा सवाल : बड़ा फ्रिज कहां गया और छोटा फ्रिज कहां से आया : सवाल ये है कि जिला अस्पताल से बड़ा फ्रिज व कुर्सी कहां गई और छोटा फ्रिज कहां से आया। इन्हें बदलने वाला कौन है। फ्रिज ले जाने का कार्य अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता। इसलिए इसमें एक से ज्यादा लोग शामिल रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रिज व कुर्सी कब बदल दी गई, इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं हुई। बताया गया है कि स्टाफ के कुछ कर्मचारियों को इसकी जानकारी पहले से थी, लेकिन सीएमएस या अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed