फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fraudulently refunded 90 thousand online

साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगे गए 90 हजार कराएं वापस

Fri, 23 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fraudulently refunded 90 thousand online
शामली। साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर तीन लोगों के बैंक खाते से निकाले गए 90 हजार रुपये वापस जमा कराने में सफलता प्राप्त की है। टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। शातिर नए-नए तरीके इस्तेमाल करके लोगों को शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि देवेंद्र निवासी रेलपार थाना आदर्श मंडी ने साइबर सेल को जानकारी दी थी। उसने बताया कि उसके खाते एसबीआई एलम कांधला शाखा में हैं। अज्ञात व्यक्ति ने बीती दो अप्रैल को खाते से 76 हजार 400 रुपये निकाल लिये। इस पर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करके देवेंद्र के खाते में 51 हजार रुपये वापस कराए। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए सचिन निवासी नई बस्ती माजरा शामली के 15 हजार रुपये, अंकुर नैन निवासी गांव सोंटा के 24 हजार 034 रुपये उनके खातों में वापस कराए। वहीं, साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि रकम की ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध जरूरी जानकारी एवं डाटा संकलित किया जा रहा है। ट्रेस होने पर उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ट्रांजक्शन सक्सेस होने में थोड़ा वक्त लगता है। यदि धोखाधड़ी से की गई ट्रांजेक्शन की सूचना समय रहते साइबर सेल को दी जाए तो ऑनलाइन ट्रांजक्शन निरस्त कराकर रिफंड कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed