फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fraud with women in the name of forming a group

समूह बनाने के नाम पर महिलाओं से ठगी

Thu, 19 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud with women in the name of forming a group
बाबरी थाने में पुलिस को ठगी के संबंध में जानकारी देते कैड़ी गांव के ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
बाबरी (शामली)। समूह बनाकर दस-दस लाख रुपये का लोन देने का झांसा देकर ठगों ने गांव कैड़ी की महिलाओं से तीन लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। 15 दिन बीतने के बाद भी जब महिलाओं को धनराशि नहीं मिली तो उन्होंने संबंधित लोगों की तलाश शुरू की। शामली में बताया गया ऑफिस भी बंद मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व गांव कैड़ी में कुछ लोग पहुंचे थे तथा उन्होंने खुद को शिव ग्रुप का कर्मचारी बताते हुए महिलाओं के समूह बनाने की बात कही थी। 10-15 महिलाओं के समूह बनाकर प्रति महिला एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। इसकी अदायगी मासिक किश्तों के आधार पर करनी होगी। समूह की महिलाएं अपना रोजगार कर रुपया वापस कर सकती हैं। महिलाओं ने बताया कि ग्रुप का कार्यालय शामली में सिंभालका रोड पर खोला गया था तथा मुख्य कार्यालय मेरठ के कंकरखेड़ा में नंगला तासी गांव में बताया गया था।
विज्ञापन

मेरठ के रोहटा रोड के गांव डूंगर निवासी नितिन और करनावल निवासी राहुल गांव में आए थे। उन्होंने 10 से 15 महिलाओं के दस समूह बनाए तथा प्रत्येक महिला से 3600 रुपये जमा कराए। ज्यादातर महिलाओं ने रुपये जमा कर दिए। इस तरह तीन लाख रुपये से ज्यादा जमा हुए। समूह बनाने वाले कर्मचारियों ने एक सप्ताह में लोन की राशि खाते में भेजने की बात कही थी, लेकिन 15 दिन बीतने के बावजूद खातों में रुपये नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं और उनके परिजनों ने शामली में बताए गए कार्यालय पर पहुंचकर जानकारी, लेकिन वह बंद मिला। कुछ लोग मेरठ भी गए, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। बुधवार को महिलाओं के परिजनों मोहम्मद अहसान, रमेश, राजीव, इरफान, इसरायल, मारूफ, रहीसू, विष्णु राणा, नईम, अरविंद शर्मा आदि ने थाने पहुंच कर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed