फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fraud of 1.61 lakh from BJP leader on the pretext of free tour

Shamli News: निशुल्क टूर का झांसा देकर भाजपा नेता से 1.61 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 23 Aug 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.61 lakh from BJP leader on the pretext of free tour
- एसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। देश में निशुल्क टूर कराने का झांसा देकर भाजपा नेता के बैंक क्रेडिट कार्ड से से 1.61 लाख रुपये ठग लिए गए। भाजपा नेता ने एसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी भाजपा नेता तरुण अग्रवाल ने मंगलवार को एसपी अभिषेक को शिकायती पत्र देकर बताया कि 17 अगस्त को उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम अनिता शर्मा बताते हुए स्वयं को एक कंपनी का कर्मचारी बताया। उस महिला ने कंपनी का प्रचार करने के लिए उन्हें परिवार सहित पूरे भारत में तीन दिन चार रात पांच सितारा होटल में स्टे करने और मॉल में दो सदस्यों के लिए फिल्म के टिकट देने का लालच दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि इसके बाद लगातार तीन कॉल कर शामली में कैराना मार्ग पर स्थित होटल में बुलाया। वहां पर वह अपनी पत्नी रीमा के साथ पहुंचा तो वहां पर पहले से छह परिवार बैठे थे, जिन्हें वे अपनी जालसाजी में फंसा रहे थे। जब तक उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वे भी उनकी जालसाजी में फंस चुके थे। आरोपियों ने उनकी पत्नी के नाम पर बाउचर भरवाया और उन्हें दस साल तक की वैधता का 70 दिन व 80 रात का टूर पैकेज पूरे एशिया में घूमने का ऑफर दिया और मौखिक तौर पर यह कहा कि यदि आपको पैकेज पसंद नहीं आएगा तो पूरा पैसा वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके बैंक के क्रेडिट कार्ड से आरोपियों ने धोखे से एक लाख 61 हजार दस रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर लिए। जब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला तो आरोपी उसे टाल मटोल करते रहे। भाजपा नेता ने एसपी से मामले में कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। बताया गया कि तरुण भाजपा में पूर्व में जिला महामंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed