{"_id":"60aaa3aa8ebc3e29bf5f8efc","slug":"fraud-from-people-through-online-app-shamli-news-mrt539581092","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन एप के जरिए लोगों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन एप के जरिए लोगों से ठगी
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। ऑनलाइन एप के जरिए क्षेत्र के कई लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। अब पीड़ितों ने थाने में गुहार लगाते हुए एप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कुछ समय पहले एक कंपनी ने ऑनलाइन एप जारी किया गया था। इसके संचालकों ने दावा किया था कि जो भी व्यक्ति इस एप पर ऑनलाइन पैसा लगाएगा। कंपनी उसे 1200 रुपये पर साढ़े तीन रुपये प्रति घंटा के हिसाब से रिफंड करेगी। साथ ही यह भी दावा किया गया था दिन भर का पैसा 24 घंटे के अंदर ग्राहक अपने खाते में ले सकते हैं। इस पर हसनपुर लुहारी, कादरगढ़, थानाभवन सहित क्षेत्र के करीब 100 से अधिक लोगों ने रुपये इस एप पर डाल दिए।
हालांकि कुछ दिनों तक इस एप से लोगों को पैसे रिफंड किए गए, लेकिन चार दिन पहले अचानक इसे अपने पैसे रिफंड करने बंद कर दिए। हसनपुर लुहारी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उन्होंने पांच हजार रुपये इस ऐप पर लगाए थे, लेकिन उनका एक भी रुपया रिफंड नहीं हुआ। इसी तरह रजत कुमार, शिवम सैनी, मनजीत सिंह सहित सैकड़ों ऐसे लोग हैं जिनके साथ इस तरह की ठगी हुई। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि अभी तक इस संबंध में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
---------------
इस तरह किया जाता था इनवेस्ट
पहले प्ले स्टोर से पावर बैंक नाम का ऑनलाइन एप डाउनलोड किया जाता था। इसके बाद एप में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए फोन पे या गूगल पे के जरिए एक व्यक्ति कम से कम 600 रुपये लगाता था। छह सौ रुपये पर ग्राहक को एक घंटे में डेढ़ रुपये मिलते थे।