फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fourlane ke liye aur intjaar

फोरलेन के लिए अभी आैर इंतजार

Fri, 25 Nov 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
fourlane ke liye aur intjaar
फोरलेन के लिए और इंतजार - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में पानीपत-खटीमा फोरलेन निर्माण शुरू होने में अभी कई साल लग सकते हैं। दिसंबर माह के आखिर तक इस मार्ग की 268 करोड़ रुपये की डीपीआर बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। डीपीआर आने के बाद अगले साल  अनुमानित एस्टीमेट बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


 58 किमी लंबाई वाले पानीपत-खटीमा मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति एक साल पूर्व मिल चुकी है। विश्व बैंक के अफसरों द्वारा इस मार्ग की डीपीआर तैयार कराने के लिए होमवर्क किया जा रहा है। अगले महीने तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने की उम्मीद है। डीपीआर में इस मार्ग की जद में आने वाले मकान, दुकानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कृषि भूमि, पेड़ों, नर्सरी, 24 घंटे में निकलने वाले भारी, हल्के वाहनों की  संख्या की गणना और मौजूदा रूप में मार्ग की लंबाई-चौड़ाई             शामिल होगी। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार से नामित विश्व बैंक के जीएम अरुण कुमार ने बताया कि पानीपत- खटीमा मार्ग को फोरेलेन के रूप मे तैयार करने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैैयार की जा रही है। दिसंबर के अंत इस मार्ग की 268 करोड़ रुपये  की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार   होने की संभावना है। डीपीआर आने के बाद अगले साल प्रोजेक्ट एस्टीमेट तैयार कराया जाएगा। जिसको उत्तर प्रदेश शासन को  भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 केंद्र, प्रदेश सरकार से पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। मुजफ्फरनगर-शामली जिलों के लोक निर्माण विभाग से फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण  की कार्रवाई कराई जाएगी। किसानों का मुआवजा निर्धारण होने के बाद फोरलेन की जद में आने वाली सभी कठिनाईयों  को दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed