फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four youths injured in three road accidents

तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल

Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Four youths injured in three road accidents
तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। करनाल हाईवे तथा ऊन-झिंझाना रोड पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल हो गए। जिनमें दो युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला चौक के पास शनिवार दोपहर सेंट आरसी स्कूल के सामने ढाबा संचालक सरवन, नीरज निवासी जमालपुर बाइक पर सवार होकर झिंझाना की ओर जा रहे थे। उसी समय एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। थाने में जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी थे।

दूसरी घटना में गाड़ीवाला डेयरी के बीच पीरखोन के पास आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें डेयरी बस स्टैंड निवासी हाजी सलीम का बेटा तस्लीम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि तस्लीम को मेरठ के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर उसके सर में तीन फ्रैक्चर होने के साथ जबड़ा टूट गया है। इसी घटना में मोहल्ला सैदमीर निवासी साकिब घायल हुआ है। जिसका उपचार स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है। इसके अलावा डेयरी चौक में एक बाइक की टक्कर से राकिब निवासी मोहल्ला शाह मुबारिक नाले में गिर गया। यह युवक नशे में बताया गया है। इसको भी गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed