फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four thousand rupees fine imposed for keeping banned polythene

Shamli News: प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने पर चार हजार जुर्माना वसूला

Tue, 17 Jun 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four thousand rupees fine imposed for keeping banned polythene
थानाभवन में दुकान पर पोलोथिन के खिलाफ कार्यवाही करते नगर पंचायत कर्मी । संवाद
थानाभवन। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के मुख्य बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ो अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ते हुए दुकानदारों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं अध्यक्षा मुशायदा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बाजार के साथ ही चौक बाजार, घंटाघर, चांदनी चौक व मेन रोड पर छापा मारकर प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई तथा चार हजार रुपये का जुर्माना नियमानुसार वसूल किया। साथ ही दुकानदारों व आमजन को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया सभी को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या 10, अस्पताल कॉलोनी एवं दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित नाला-नालियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालों की सफाई कर गंदगी व अवरुद्ध बहाव को दूर किया गया। अभियान में नगर पंचायत टीम के सदस्य मनीष कुमार शर्मा, वसीक अहमद, फैजान उमर पाशा, महफूज अली, श्रीकांत, शुभम, अंशुल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed