फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four teams, three days, zero result

पेट्रोल पंप लूटकांड: चार टीमें, तीन दिन, नतीजा शून्य

Thu, 01 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four teams, three days, zero result
शामली। कैराना रोड पर पेट्रोल पंप पर हुई लाखों की लूट में तीसरे दिन भी बदमाशों के हाथ खाली हैं। बदमाशों के बारे में पुलिस कोई पुख्ता सुराग नहीं तलाश पाई है। उधर, एसपी ने पेट्रोल पंप और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर बिजलीघर के निकट स्थित व्यवसायी राजकुमार गर्ग के पेट्रोल पंप पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर चार लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने स्वाट और सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें लगा रखी है। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों को तलाश नहीं कर पाई है। पुलिस के हाथ अभी तक बदमाशों के बारे में कोई पुख्ता सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार को एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर एएसपी, सीओ और सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों के पेट्रोल पंप वित्तीय संस्थाओं, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान और लेन-देन के वाले प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसपी ने शामली-सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप मित्तल फिलिंग स्टेशन एवं देवी सहाय धारूमल पेट्रोल पंप पर पहुंचकर सुरक्षा संसाधनों की जांच की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। एसपी ने पंप मालिकों और कर्मियों को सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए। इसके बाद शिवचौक के आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed