फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four students got success in JEE Mains exam

Shamli News: जेईई मेंस परीक्षा में चार विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Tue, 02 May 2023 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Four students got success in JEE Mains exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आईआईटी जेईई मेन्स 2023 की परीक्षा के तीन दिन पहले घोषित परिणाम में सेंट आरसी कांवेंट स्कूल के होनहार तीन विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। उधर, सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद के छात्र ने सफलता प्राप्त की है।
स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बताया कि हाल ही में घोषित हुए जेईई मेन्स के परीक्षा परिणाम में छात्र आयुष गोयल ने 98.60, राघव गोयल ने 96.12 व निधि मित्तल ने 91 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया। उन्होंने सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामना दी हैं। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन

उधर, सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद के प्रधानाचार्य चंद्रभूषण कौशिक ने बताया आईआईटी जेईई मेन्स परीक्षा 2023 के घोषित परिणाम में स्कूल के छात्र विशरुत भारती ने 99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ ने होनहार छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed