{"_id":"6123e0038ebc3e171647c8c5","slug":"four-robbers-arrested-for-plotting-robbery-shamli-news-mrt5530429136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
कांधला पुलिस द्वारा पकडे़ लूट के आरोपी
- फोटो : SHAMLI
लूट की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार
शामली, कांधला। पूर्वी यमुना नहर पटरी फाजलपुर पुल के समीप से पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन व हथियार बरामद किए हैं।
कस्बे के पूर्वी यमुना नहर पटरी पर रविवार रात्रि पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फजलपुर पुल के समीप चार युवक खड़े किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। वहां पहुंचकर पुलिस ने चारों युवकों से पूछताछ करने के लिए आवाज लगाई तो इन लोगों ने पुलिस पर गोली चला दी। किसी तरह से पुलिस ने अपना बचाव करते हुए इन लोगों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने पूछताछ मे अपना नाम अली, राजा, नईम, सरदार निवासी गांव गंगेरू बताया है।
आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक, लूटे गए पांच मोबाइल फोन, तीन चाकू सहित एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर पटरी के सुनसान रास्तों पर वे लूटपाट करते हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके इनका चालान कर जेल भेज दिया गया है। इन बदमाशों में नईम उर्फ पांडा के खिलाफ पूर्व में भी स्थानीय थाने पर लूट के साथ ही अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।