फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four roads of industrial areas will be constructed at a cost of 1.10 crore

1.10 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्रों की चार सड़कों का होगा निर्माण

Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four roads of industrial areas will be constructed at a cost of 1.10 crore
1.10 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्रों की चार सड़कों का होगा निर्माण
विज्ञापन

शामली। इंडस्ट्रियल एस्टेट आफ मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन शामली की ओर से श्रम विभाग ने जीवन बीमा और आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि जिला पंचायत और विधान परिषद निधि से औद्योगिक क्षेत्र की चार सड़कों का निर्माण 1.10 करोड़ की लागत से कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर का जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। शिविर में साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रमिकों को दूसरी डोज के लिए शनिवार से शिविर शुरू करने की घोषणा की। पहले दिन इंटरनेट सेवा बाधित होने से ई-श्रमिक, आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य नहीं हो पाया। इसलिए अब सरकारी अवकाश को छोड़कर आगामी 22 अक्तूबर तक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर रिडायर्ड आईजी विजय गर्ग ने उद्यमियों और श्रम विभाग से स्थाई और अस्थाई मजदूरों को सुविधा दिए जाने की मांग की। प्रसिद्ध उद्यमी आलोक जैन, आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग, प्रमोद ऐरन आदि ने विचार रखे। इस मौके पर औद्योगिक चौकी के प्रभारी रविंद्र कुमार, सहायक श्रमायुक्त संतोष अग्रहरि को स्मृति चिंह देकर अभिनंदन किया गया। संचालन अपूर्वा जैन ने किया। इस मौके पर साइमा के संरक्षक आलोक जैन, मोहित जैन, प्रवेंद्र जैन, प्रमोद ऐरन, प्रवीण गोयल, अमित जैन, सचिन गर्ग, भारत मित्तल, सुधाकर आर्य, कमल गोयल, मयंक जैन, अनत गोयल आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed