{"_id":"57f6a7f14f1c1b666d27040a","slug":"four-patients-who-have-symptoms-of-dengue-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के लक्षण वाले चार मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के लक्षण वाले चार मरीज मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में जिले में बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिनों में शामली अस्पताल में डेंगू के चार संदिग्ध केस सामने आए है। इनकी जांच के लिए ब्लड सैंपल सहारनपुर भेजे गए।
पिछले दो दिन में शामली अस्पताल में डेंगू के ये संदिग्ध चार केस मिले हैं। अस्पताल में डाक्टरों ने मरीजों की जांच कर उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे। दरअसल, शामली अस्पताल में डेंगू की जांच की सुविधा नहीं है। बताया जाता है कि यह सुविधा सहारनपुर मेडिकल कालेज में मौजूद है। सभी पीड़ितों को प्राथमिक जांच के बाद उपचार दे दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय का कहना है कि चार लोगों को संभावित डेेंगू मिला है। इनके नमूने सहारनपुर मेडिकल कालेज में भेजे गए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उन्हें डेंगू है या नहीं।