{"_id":"660db496b40f04e5b20cfe64","slug":"four-overhead-tanks-will-be-constructed-in-the-city-for-drinking-water-shamli-news-c-26-1-smrt1048-118999-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पेयजल के लिए चार ओवरहेड टैंक का शहर में होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पेयजल के लिए चार ओवरहेड टैंक का शहर में होगा निर्माण
Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका शामली की तरफ से शहर में पेयजल के लिए चार ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। ये ओवरहेड टैंक शामली पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था जल निगम ने नगरपालिका से ओवर हेड टैंक के निर्माण और परिसर के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा है।
अमृत 2.0 योजना कार्यक्रम के तहत नगरपालिका की तरफ से शामली पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत जनसंख्या और भौगोलिक एवं जनसंख्या की स्थिति के अनुसार छह जोन में बांटा गया है। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों ने ओवरहेड टैंक बनाने के लिए पत्र भेजा था। चार ओवरहेड टैंक दस करोड़ की लागत से बना ए जाएंगे। जिसके लिए शहर में जमीन तलाश की जा रही है। जल्द ही जमीन तलाश कर रिपोर्ट जल निगम को दी जाएगी। चार ओवरहेड टैंक बनने से शहर में लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।