फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four nominees, including Tabassum Hassan, filed nomination papers.

तबस्सुम हसन समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

Wed, 09 May 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 09 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four nominees, including Tabassum Hassan, filed nomination papers.
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करतीं रालोद सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए बुधवार को सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
बुधवार को सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन अपने विधायक बेटे नाहिद हसन, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी संजय लाठर, राजपाल कश्यप, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक के साथ कलक्ट्रेट में पहुंची। तबस्सुम हसन ने अपने प्रस्तावक व अधिवक्ता के साथ नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए।
विज्ञापन
वहीं, आरएस दुहन ने भी बुधवार को नामांकन पत्र का दूसरा सेट दाखिल किया। इसके अलावा जय हिंद जयभारत पार्टी से प्रीति कश्यप और निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार निवासी झिंझाना ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, बुधवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे, जिनमें नवक्रांति पार्टी से महेशचंद शर्मा, जनसत्ता पार्टी से जयपाल सिंह, कैराना निवासी कंवर हसन, सेठपाल सिंह और राहुल भारती ने नामांकन पत्र खरीदे। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह सहित अन्य प्रत्याशी बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र जमा कराएंगे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र जमा होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कराया रूट डायवर्ट शामली कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया के चलते बुधवार से पुलिस प्रशासन ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी। एसटी तिराहे से बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ बनत में बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। मुजफ्फरनगर से शामली की तरफ आने वाले वाहनों को बनत से डायवर्ट कर सहारनपुर मार्ग की तरफ से निकाला गया, तो शामली से मुजफ्फरनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को सहारनपुर मार्ग से होते हुए बनत की तरफ निकाला गया। रूट डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और सीओ अशोक कुमार सिंह भी एसटी तिराहे पर व्यवस्था संभाली। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि रूट डायवर्जन में वाहनों को कलक्ट्रेट की तरफ न जाने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed