{"_id":"5f91d12e8ebc3e9bd357191e","slug":"four-months-later-the-dead-body-of-a-woman-was-removed-shamli-news-mrt507491743","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद कब्र से निकाला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद कब्र से निकाला महिला का शव
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव बलवा में मौत के चार माह बाद महिला के शव को कब्र से बाहर निकालते लोग।
- फोटो : SHAMLI
शामली। क्षेत्र के गांव बलवा में डीएम के आदेश पर महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। महिला की करीब चार माह पहले मौत हुई थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कैराना कोतवाली में करीब तीन माह पहले कोर्ट के आदेश पर शब्बीर निवासी गांव बलवा थाना कोतवाली शामली की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसने अपनी पुत्री आसमा का निकाह 29 अक्तूबर 2017 को सारिक निवासी गांव गोगवान के साथ किया था। आरोप है कि सारिक और उसके परिवार वाले पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 18 जून 2020 को उन्हें सूचना मिली कि बेटी आसमा को उसके ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसे शामली के एक नर्सिंगहोम में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई।
उन्होंने पुलिस को उस समय तहरीर दी, लेकिन न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित पक्ष ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर संदीप कुमार और सीओ सिटी प्रदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।