फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four medals won by players in Shooting Championship

शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Mon, 08 Mar 2021 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four medals won by players in Shooting Championship
शामली। गौतमबुद्ध नगर में 26 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एयर पिस्टल वर्ग में चार पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया शूटिंग चैंपियनशिप में एयर पिस्टल सब यूथ वर्ग में मीत नैन ने 371/400 अंकों के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल टीम वर्ग में अक्षय कुमार, प्रशांत कुमार व पारस पंवार ने शामली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इनके साथ सोनल तोमर, विकल्प देशवाल, मंटू कुमार, निखिल पंवार, वैभव कालखंडे, वंश चौधरी, ऋषभ चौधरी, प्रीत नैन, अनु नैन, पुलकित राठी, मयंक चौधरी, गुलजार, मयंक शर्मा, दीपक चौधरी, सौरभ चौधरी, विशाल चौधरी ने नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता मार्च के अंत में जयपुर में आयोजित होगी। रविवार को क्लब पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, डॉ. चंद्रबली पटेल, डॉ. सौरभ पांडेय, वर्तिका चौहान, आस्था चौधरी, सागर खाटियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed