फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four injured including three women in dispute

मेड़ के विवाद में तीन महिलाओं सहित चार घायल

Sun, 03 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four injured including three women in dispute
विवाद में तीन महिलाओं सहित चार घायल
विज्ञापन

कैराना। खेत की मेड़ काटने के विरोध में तीन आरोपियों ने मारपीट कर 3 महिलाओं सहित चार लोगों को घायल कर दिया।
रविवार को गांव अकबरपुर सुनेहटी निवासी इमराना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सुबह वह परिवार के साथ अपने खेत पर काम करने के लिए गई थी। गांव के तीन आरोपी उसके खेत की मेड़ काटने लगे। उसके पुत्र मुजम्मिल ने आरोपियों को मेड़ काटने से रोका तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर वह अपने परिवार की अन्य दो महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों को रोका तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिसमें वे चारों घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधार का तगादा करने पर मारपीट
कैराना। मोहल्ला दरबार खुर्द रेतावाला निवासी अरशद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक युवक से उसने 500 रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने उससे अपने उधार दिए रुपये मांगे। उसने शाम को रुपये देने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी तथा अपने अन्य चार-पांच साथियों के साथ मिलकर लात घुसे से उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed