फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four injured after being hit by a speeding car, two vehicles damaged

Shamli News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर चार घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त

Tue, 14 Nov 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four injured after being hit by a speeding car, two vehicles damaged
कैराना रोड पर बाइक से टकराई अनियंत्रित कार। सौजन्य: सोशल मीडिया
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग पर शिव मंदिर गुलजारी वाला के पास तेज गति से आई कार ने टक्कर मारकर चार लोगों को गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद खंभे से टकराकर कार रूक गई। इस हादसे में मार्ग किनारे खड़ी कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कई लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी अजय कुमार कैराना मार्ग पर मंदिर के सामने रोटी-सब्जी का ठेला लगाता है। रविवार शाम करीब तीन बजे कैराना की तरफ से तेज गति से आई कार अचानक विपरीत दिशा में पहुंची और पहले मार्ग के किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही कार उछलकर दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार की ठेले से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ठेला लगाने वाला अजय और वहां से जा रहा मोहल्ला आजाद चौक निवासी महमुदीन गंभीर घायल हो गए। साथ ही वहां ठेले पर खाना खा रहे वंश निवासी खेड़ीकरमू और रितिक निवासी गांव कंडेला टक्कर लगने से नाले में गिरकर गंभीर घायल हुए। इसके बाद कार खंभे से टकराने के बाद रूकी। खंभे के पास खड़ी स्टोर संचालक मनोज पंवार की बाइक भी कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

कार में चालक प्रदीप कुमार के अलावा उसके परिवार की तीन महिलाएं सवार थी, जो सुरक्षित रही। दुर्घटना के दौरान कई लोग कार की चपेट में आने से बचे और उन्होंने भागकर जान बचाई। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अजय व वंश को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। चालक को सुपुर्दगी में दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed