फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four Delhi youths arrested for physically abusing a minor

Shamli News: नाबालिग के शारीरिक शोषण के आरोपी दिल्ली के चार युवक गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Four Delhi youths arrested for physically abusing a minor
गंग नहर में नहाते समय खेत में ले जाकर आरोपियों ने की थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बच्चे के साथ शुक्रवार की शाम शारीरिक शोषण और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने के आरोपी चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार जानी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनका 11 वर्षीय नाबालिग बेटा टिमकिया छोटी गंगनहर में नहा रहा था। इसी दौरान आयुष निवासी छजूपुर, थाना वेलकम, शाहदरा, दिल्ली उसे बहला-फुसलाकर पास के ही एक ईख के खेत में ले गए और उसका शारीरिक शोषण किया। जब बच्चे और उसके पक्ष द्वारा विरोध किया गया, तो मुख्य आरोपी आयुष शर्मा और उसके दिल्ली से आए तीन अन्य साथियों ने पीड़ित पक्ष के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के नाम आयुष शर्मा निवासी छजूपुर, थाना वेलकम, शाहदरा, विशाल निवासी बाबरपुर, थाना वेलकम, शाहदरा, आशीष दीक्षित निवासी गढ़ी मेंडू, थाना वेलकम, शाहदरा और भारत कुमार निवासी पूर्व गोकलपुर, थाना ज्योतिनगर, पूर्व दिल्ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed