{"_id":"5e29e6648ebc3e4ada3f06f5","slug":"four-candidates-filed-papers-in-shamli-and-kandhla-blocks-shamli-news-mrt465421920","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी- ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चार नामांकन पत्र दाखिल, -नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी- ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चार नामांकन पत्र दाखिल, -नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
शामली और कांधला ब्लाक मेेें चार प्रत्याशियों ने परचे भरे
शामली। जिले में खाली पदों को भरने के लिए बीडीसी -ग्राम पंचायत सदस्य पदों लिए कांधला- ऊन और शामली ब्लाक में नामांकन पत्र दाखिल होने प्रारंभ हो गए हैं। पहले दिन ऊन ब्लाक में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचा। शामली और कांधला ब्लाक मेेें चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है।
जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शामली ब्लाक में झाल और ताजपुर सिंभालका में बीडीसी ऊन ब्लाक मेें जैनपुर छतैला और कांधला ब्लाक के खेड़ा कुर्तान और जसाला गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली रहे गए थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर खाली पदों को भरने के लिए शासन को निर्वाचन कराने की संस्तुति की गई। आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने 18 जनवरी को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी थी। साथ ही चुनाव संपन्न कराने के लिए आरओ, एआरओ को की नियुक्ति कर दी गई थी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक शामली ब्लाक में बीडीसी पदों के लिए सिंभालका के वार्ड 46 से उषा पत्नी बलराज और ग्राम झाल के वार्ड नंबर 47 से मंजूर हसन ने अपने अपने नामांकन पत्र एआरओ ब्रह्म प्रकाश के समक्ष दाखिल किए। कांधला ब्लाक में आरओ पूर्वी यमुना नहर खंड के सहायक अभियंता अमित चौधरी के समक्ष ग्राम पंचायत सदस्य के लिए जसाला गांव में प्रमोद कुमार, और खेडा कुर्तान में नज्जो देवी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। ऊन ब्लाक मुख्यालय पर जैन पुर छतैला में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नलकूप विभाग के अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे उनके यहां ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं आया है। पंचायत चुनाव के एडीओ हरी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। 27 जनवरी को नामांकन पत्रो की जांच सुबह दस बजे से शुरू होगी। 28 जनवरी को नाम वापसी सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक, और तीन बजे बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। तीन फरवरी को मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी।