{"_id":"5e0a47218ebc3e87ab491ef7","slug":"four-accused-of-assault-arrested-shamli-news-mrt4613140112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
झिंझाना। पुलिस ने गांव अशरफपुर में दबिश देकर चार लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से दो तलवार, एक पौनी बंदूक और फरसा बरामद किया है।
सोमवार को गांव अशरफपुर में पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमला करने जा रहे चार लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि गांव अशरफपुर में दो माह पूर्व डीजे बजाने को लेकर आपस में विवाद हो गया था। इसमें वादी छत्रपाल ने दूसरे पक्ष से मलखान, करमसिंह, राजेंद्र, सदाराम व विकास के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को वादी पक्ष के लोगों ने आरोपी पक्ष के मलखान के घर पर धावा बोलकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने हमलावरों में से मुकेश, कुलदीप, ब्रजेश, गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।