फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   found girl in purkaji

उत्तराखंड की बच्ची पुरकाजी में मिली

Thu, 30 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 30 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
found girl in purkaji
पुरकाजी में बालिका को परिजनों के सुपुर्द करती उत्तराखंड पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड से लापता हुई एक तीन साल की बच्ची शामली के पुरकाजी बस स्टैंड से मिली है, जिसकी सूचना पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को देकर बच्ची को उसके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भानु प्रताप यादव ने बताया कि उत्तराखंड की कोतवाली रुड़की क्षेत्र से सुरेन्द्र कुमार की तीन वर्षीय पुत्री रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी थी, जिसकी रुड़की कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन


उसके परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को किसी व्यक्ति द्वारा रुड़की पुलिस को बच्ची के पुरकाजी में होने की जानकारी दी गई थी, जिस पर रुड़की पुलिस ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। बच्ची को पुरकाजी बस स्टैंड से बरामद कर रुड़की पुलिस को सौंप दिया। बच्ची ने बताया कि उसे तीन अंकल और एक आंटी लेकर आए थे और उन्होंने मारपीट भी की है। उधर, बच्ची को पाकर उसके परिजन बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed