{"_id":"626a378c6f5dc34bce598b3b","slug":"former-sabhasad-son-murder-in-shamli-today-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में पूर्व सभासद के बेटे की गोली मारकर हत्या, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में पूर्व सभासद के बेटे की गोली मारकर हत्या, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात
Thu, 28 Apr 2022 12:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार देर रात पूर्व सभासद के पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने थाने से चंद कदम की दूरी पर ही इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Murder
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना कस्बे के मोहल्ला ताड़वाला में बुधवार देर रात पूर्व सभासद के पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह सट्टे की शिकायत करना बताया जा रहा है। हालांकि घटना की छानबीन की जा रही है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार झिंझाना थानाक्षेत्र के मोहल्ला ताड़वाला निवासी पूर्व सभासद दिलदार सैनी की घर से कुछ दूरी पर ही कंफेक्शनरी की दुकान है। बुधवार रात करीब दस बजे दुकान बंद करके वह पुत्र विकास (20) के साथ घर जा रहे थे। घर के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने विकास को आवाज लगाकर रोक लिया, जबकि दिलदार घर के अंदर चले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: बड़ी कार्रवाई: मेरठ में सात दुकानों पर गरजे बुलडोजर, बदन सिंह बद्दो से जुड़ी मार्केट जमींदोज
विज्ञापन
आरोप है कि विकास से बात कर रहे लोगों ने उसके सिर से सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए। विकास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि विकास ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले लोगों की शिकायत पुलिस से की थी। जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं यह घटना थाने से कुछ ही दूरी पर हुई है। इससे परिजनों में काफी रोष है। वहीं पूर्व सभासद के पुत्र की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्ववीट किया है।