फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Former Haryana Chief Minister Bhupendra Hooda going to Lakhimpur stopped at the border, uproar

लखीमपुर जा रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व समर्थकों को बॉर्डर पर रोका, हंगामा

Fri, 08 Oct 2021 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Former Haryana Chief Minister Bhupendra Hooda going to Lakhimpur stopped at the border, uproar
शामली : कैराना-हरियाणा सीमा बार्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर धरने के दौरान बोलते ह - फोटो : SHAMLI
लखीमपुर जा रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को बॉर्डर पर रोका, हंगामा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। बृहस्पतिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस नेताओं के साथ लखीमपुर के लिए कूच किया तो यूपी-हरियाणा बॉर्डर सील कर पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। करीब दो घंटे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद लौट गए। इस दौरान लोगों को पैदल ही बॉर्डर पार करने दिया गया।
लखीमपुर हिंसा के बाद बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर उनका दर्द साझा किया था। बृहस्पतिवार को हरियाणा से कांग्रेस नेताओं के लखीमपुर जाने की सूचना मिली तो पुलिस ने सुबह सात बजे बैरिकेडिंग लगाकर बॉर्डर सील कर दिया। दोपहर करीब एक बजे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस की हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा व समालखा विधायक धर्म सिंह छोक्कर सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता यूपी हरियाणा बॉर्डर पर पहुंच गए। दोनों राज्यों के पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। हरियाणा की सनौली पुलिस चौकी पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर धरना दिया।
विज्ञापन

कुमारी शैलजा ने कहा कि वह लखीमपुर जाना चाहते हैं। वहां भाजपा के मंत्री के बेटे ने जो नरसंहार किया है, उससे पूरा देश दुखी है। उन्होंने कहा कि यूपी में जंगलराज कायम है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को बंदी बनाया गया। प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मामूली सा मुआवजा देकर सोच रहे हैं कि इससे इंसाफ हो जाएगा। आरोपियों को अभी तक भी गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटना चाहती है। किसी किसान-मजदूर के साथ कोई अन्याय होगा तो कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक बलवान सिंह, किरण चौधरी, पूर्व स्पीकर रगबीर कादियान, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा, सेवादल की अध्यक्ष डॉक्टर पूनम चौहान, एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात घंटे सील रहा यूपी हरियाणा बॉर्डर
हरियाणा से कांग्रेस नेताओं के आने की सूचना के बाद बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे यूपी हरियाणा बॉर्डर को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया था। सुबह करीब 10 बजे डीएम एसपी ने कुछ देर के लिए बैरिकेडिंग हटवाकर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। इसके बाद फिर से बॉर्डर सील कर दिया गया। दोपहर करीब ढाई बजे कांग्रेस नेताओं के वापस जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने यूपी हरियाणा बॉर्डर खोल दिया। इस दौरान हजारों यात्रियों ने पैदल सफर किया।
- डीएम-एसपी ने साढे़ चार घंटे बॉर्डर पर डाला डेरा
डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव सुबह करीब 10 बजे यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पहुंच गए थे। दोनों अधिकारी यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर अपनी गाड़ियों को खड़ा कराकर पैदल हरियाणा की सनौली पुलिस चौकी पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हर गतिविधि पर नजर रखी। करीब ढाई बजे कांग्रेस नेताओं के वापस जाने के बाद दोनों अधिकारी पुलिस प्रशासनिक अमले के साथ वापस लौटे। मेरठ कमिश्नरी से भी कई उच्चाधिकारी यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे।

- मौके पर मौजूद रही दमकल की गाड़ी व एंबुलेंस
कांग्रेस नेताओं के आने से पहले यूपी हरियाणा बॉर्डर पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ ही दमकल विभाग की व एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर खड़ी करा दी गईं थीं, ताकि किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके। यूपी-हरियाणा बॉर्डर से हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के आने की सूचना के बाद पानीपत बाईपास पर भी कई दरोगाओं व पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। शामली व कांधला की ओर से आने वाले वाहनों को झिंझाना होते हुए करनाल की ओर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed