फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Formation of city and block executive of Jamiat

Shamli News: जमीयत की नगर और ब्लाॅक कार्यकारिणी का गठन

Mon, 16 Sep 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 16 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Formation of city and block executive of Jamiat
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना अरशद मदनी गुट) की बैठक में नगर एवं देहात क्षेत्र के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के रुख का समर्थन किया।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला पठानपुरा स्थित मुगलो वाली मस्जिद में आयोजित बैठक की शुरुआत कारी उमर की तिलावत-ए-कलाम पाक और कारी जीशान द्वारा नात-ए-पाक और जमीयत का तराना गाकर हुई। इसमें नगर सहित आसपास के करीब 46 गांवों के जमीयत से जुड़े लोगों ने शिरकत की। चार चरणों में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से दारुल उलूम के उस्ताद मुफ्ती कोकब आलम को देवबंद तहसील का अध्यक्ष, मुफ्ती खादिमुल इस्लाम को महासचिव, कारी गुलफाम को उपाध्यक्ष और हाफिज नदीम को सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

हाजी यासीन को पांचवीं बार देवबंद शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौलाना अमजद मदनी और दारुल उलूम के उस्ताद कारी फौजान को उपाध्यक्ष, मुफ्ती अखलाक महासचिव, मो. आरिफ कोषाध्यक्ष, मौलाना मसूद को उप कोषाध्यक्ष, मौलाना मसूद कासमी को सचिव और कारी मजाहिर को ऑर्गोनाइजर बनाया गया। इसी तरह नागल ब्लॉक के मौलाना आस मोहम्मद को अध्यक्ष, कारी आरिफ उपाध्यक्ष, कारी तालिब महासचिव, ईसा प्रधान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। देवबंद ब्लाक के लिए मौलाना बिलाल को अध्यक्ष, मौलाना आदिल का महासचिव, मौलाना इनामुल्ला कासमी, मौलाना इमरान को उपाध्यक्ष, हाजी जब्बार को कोषाध्यक्ष, हाजी नसीम को उप कोषाध्यक्ष, मो. गय्यूर को संरक्षक और कारी मोहतशिम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed