{"_id":"60ae98228ebc3e34f741924b","slug":"forensic-team-statement-for-bjp-leader-shamli-news-mrt54000854","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक टीम ने भाजपा नेता के लिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेंसिक टीम ने भाजपा नेता के लिए बयान
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने भाजपा नेता के लिए बयान
कांधला (शामली)। एलम निवासी भाजपा नेता अश्विन पंवार की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मेरठ से पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने कार व घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता व उसके साथ कार में मौजूद लोगों के बयान लिए।
भाजपा नेता अश्विन पंवार की कार पर छह अप्रैल की रात्रि में कांधला के निकट फायरिंग कर दी गई थी। भाजपा नेता ने एसओजी के सिपाहियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कांधला थाने पर तहरीर दी थी। इसकी जांच एएसपी ओपी सिंह कर रहे हैं। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डीजीपी को उनकी कार व घटनास्थल की फोरेंसिक जांच किए जाने की मांग की थी। बुधवार को मेरठ से फोरेंसिक विभाग के इंचार्ज जयप्रकाश सिंह, उनके सहयोगी अवनीश व संजय आदि एलम में अश्विन पंवार के आवास एलम पर पहुंचे। टीम ने कार की जांच की और घटनास्थल पर जाकर भी विभागीय जांच की। टीम ने भाजपा नेता अश्विन पंवार व उस समय कार में मौजूद मनीष पंवार, गौरव व नितिन पंवार के बयान दर्ज किए। इसके बाद टीम मेरठ लौट गई। घर में घुसकर हमला करने का आरोप
कांधला। एलम में मंगलवार की शाम अजयपाल अपने घर बैठा हुआ था। आरोप है कि पड़ोस के पवन ने अपने परिवार के अमित और अश्विनी के साथ मिलकर अजयपाल पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़ित के पुत्र अनुराग पंवार ने तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को एक आरोपी पवन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।