फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For eight years, people are craving for electricity and water in Pansarian

Shamli News: आठ साल से पंसारियान में बिजली-पानी को भी तरस रहे लोग

Sun, 03 Sep 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
For eight years, people are craving for electricity and water in Pansarian
शामली की पंसारियान की नई बस्ती में नाला पार करने के लिए लगाई गई लकडी: फोटो संवाद
शामली। इसे शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा ही कहा जाएगा कि आठ साल बाद भी पंसारियान की नई बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बिजली से लेकर पानी तक की सुविधा लोगों को नहीं दी गई है, जबकि नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से हाउस टैक्स वसूला जा रहा है। आरोप है कि शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बिना बिजली के पानी भी नहीं आता है और वहां नगर पालिका द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन का भी फायदा नहीं है। लोगों को सौर ऊर्जा के सहारे ही अपना गुजारा करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

नाला भी गंदगी से अटा
नई बस्ती के पास से गुजर रहा नाला गंदगी से अटा हुआ है। रात में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। यहां नाले को पार करने के लिए पुलिया तक नहीं बनाई गई है। लोगों ने लकड़ी औरा खंभे डालकर आने जाने का रास्ता बना रखा है।
विज्ञापन


कनेक्शन के लिए कर रखा है आवेदन
पीयूष गोयल का कहना है कि कई बार कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक यहां बिजली की लाइन तक नहीं बिछाई गई है। सांसद, विधायक व डीएम को भी शिकायत कर चुके है, लेकिन फिर भी यहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिजली मिलने के बाद उन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली, पानी, सड़क सुविधा की दरकार
रचना का कहना है कि बस्ती में यदि बिजली, पानी और सड़क की सुविधा मिल जाए तो सभी परेशानी दूर हो जाएगी। यहां लाइन तो बिछाई गई है, लेकिन बिना बिजली के पानी नहीं आता है। बिजली के लिए उन्हें सौर ऊर्जा लगानी पड़ी है।
पालिका में कर चुके हैं 15 से अधिक शिकायत
सुनर का कहना है कि वह नगर पालिका में 15 से अधिक बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब नए चेयरमैन बनने से कुछ उम्मीद जगी हैं और वह भी यहां कार्य कराने का आश्वासन दे रहे हैं।
नाले पर बननी चाहिए पुलिया
सुनीता ने बताया कि नाले पर पुल तक नहीं है, जिससे रात में गिरने का खतरा रहता है। नगर पालिका ने 200 मीटर की दूरी पर तो पुलिया बना दी है, लेकिन यहां बनाना जरूरी नहीं समझा। उनको खंभे व लकड़ी डालकर आना जाना पड़ता है।
पालिका ले रही हाउस टैक्स, लेकिन सुविधा नहीं
सावन ने बताया कि वह नगर पालिका उनसे हाउस टैक्स वसूल रही है, लेकिन बिजली, सड़क व पुलिया तक की सुविधा नहीं दे रही है। जब उनसे टैक्स वसूला जा रहा है तो सुविधा भी तो देनी चाहिए।
रात में रहता है चोरों के आने का डर
प्रदीप कुमार ने कहा कि बिजली न होने के कारण रात में अंधेरा रहता है। एक सप्ताह पहले भी यहां चोर आ गए थे और उनके आसपास जंगल है। रात में पुलिस भी गश्त नहीं करती है। ऐसे में उनको डर के साये में रात गुजारनी पड़ती है।

नई बस्ती पर दिया जा रहा है ध्यान, जल्द होगा कार्य पूर्ण
नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि उनका लक्ष्य सभी बस्तियों में पानी, सड़क और सफाई व्यवस्था ठीक करना है। पंसारियान की नई बस्ती व अटल बिहार में पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही लोगों को पानी की सुविधा दिला दी जाएगी।

शामली की पंसारियान की नई बस्ती में नाला पार करने के लिए लगाई गई लकडी: फोटो संवाद

शामली की पंसारियान की नई बस्ती में नाला पार करने के लिए लगाई गई लकडी: फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed